Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

तिरंगा यात्रा तिरंगा उत्सव के जैसा सेजेस तिफरा मे मनाया गया..वंदे मातरम जय हिन्द के नारो से गूंजा तिफरा स्कूल मैदान।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व सुबह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाला गया और तिरंगा हाथ में लिए स्कूल के बच्चो और शिक्षको ने खूब नारे लगाए और देशभक्ति का भाव भरते हुए तिरंगे की आन बान और शान की अहमियत को बच्चो को बताई गई,इस तिरंगे और आजादी के लिए हमारे वीर सपूतो की कुर्बानी को याद किया गया और कैसे स्वतंत्रता के लिए घर घर जन आंदोलन की तरह तिरंगे को पहुंचाने अभियान चलाया गया।भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से गूंजा तिफरा स्कूल मैदान और इस दौरान बच्चे भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, छत्तीसगढ़ महतारी जैसे वेशभूषा में आये और लगातार नारे लगाते हुए हर घर तक पहुंचे। *आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र भव्य समारोह में 701 राखी सौंपी गई* सेजेस तिफरा मे सिपाही रक्षासूत्र अभियान में गाड़ी पहुंची और ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 भूतपूर्व सैनिक अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रताप सिंह राणा जी को शिक्षको और बालिकाओं के प्रयास से 701 राखियां जवानों को ससम्मान सौंपा गया । देशभक्ति गीत से गुंज उठा विद्यालय परिसर और आरती करके पुष्प वर्षा कराते हुए तिफरा मे भव्य समारोह में रक्षासूत्र सौंपे गए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने बच्चो और शिक्षको का विशेष सहयोग रहा प्राचार्य डा. विश्वनाथ कश्यप, रजनीगंधा बेहार,जय कौशिक ,सविता त्रिवेदी,इंदु शर्मा,भाग्यश्री मंगरूलकर, रंजना जायसवाल, कृष्ण कुमार तिवारी,अरुणा नर्मदा,सुमन जायसवाल, बबीता सिंह, मधुलिका त्रिपाठी, किरण गुलहरे, रेणुका तिवारी, ज्योति सूर्या , लिपी वर्मा,मोहन पटनायक,प्रधानपाठक मिडिल निलिमा बग्गा , प्रधान पाठक प्राथमिक विश्वास शर्मा, विनोद अहिरवार,बसंती कैवर्त,परविन , हिमांशु पुनवा,निखिल कौशिक,प्रियम दुबे ,सरस्वती उपाध्याय अजीम बेग, कृष्ण कुमार साहू सहित समस्त मिडिल और प्रायमरी स्टाफ सभी उपस्थित होकर सराहनीय योगदान दिये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!