Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

20 सितंबर को महासमुंद आएंगे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महिला शिक्षक सम्मेलन में होंगे शामिल।

विकास नंद/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं पंचायती राज मंत्री गजेंद्र यादव 20 सितंबर को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।मंत्री यादव के महासमुंद आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सम्मेलन में महिला शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं का सम्मान किया जाएगा।मंत्री के दौरा कार्यक्रम के अनुसार उनके आगमन, कार्यक्रम स्थल तथा प्रस्थान के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को लेकर शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!