Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कैलेण्डा स्कूल के सूरज और यशवंत का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलेण्डा के दो होनहार विद्यार्थियों सूरज बाघ (57 किलोग्राम) और यशवंत मिश्रा (67 किलोग्राम) ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में धमतरी में आयोजित संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 20 से 23 अगस्त तक आयोजित होगी। इसे लेकर दोनों खिलाड़ी जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया है कि सूरज और यशवंत राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अंचल का नाम रोशन करेंगे।अपनी सफलता का श्रेय दोनों खिलाड़ियों ने खेल शिक्षक एवं राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी क्षितिपति साहू के मार्गदर्शन तथा निरंतर कठिन परिश्रम को दिया है।इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सी.एम. पटेल, खेल शिक्षक क्षितिपति साहू, पी.आर. धृतलहरे, आनंद साहू, अरूप प्रधान, सी.एम. भोई, अंजनी साहू, जितेंद्र विशाल, मनोज पटेल, फिरोज, प्रवीण प्रधान, राजेश प्रधान सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं बीईओ टी.सी. पटेल, क्रीड़ा प्रभारी लखेश्वर भोई एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!