
विकास नंद/सर्वव्यापी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस महासमुंद की ओर से 20 सितंबर को रक्षित केंद्र महासमुंद में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना रहा।रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों के जीवन में इसकी भूमिका को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया।इसी अवसर पर साइबर अपराधों से बचाव और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों से बचने के उपाय, सतर्कता और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा अजित ओगरे, रक्षित निरीक्षक, प्रशिक्षु सूबेदार सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।रक्तदान शिविर के आयोजन में बिलासा ब्लड बैंक की टीम के अंशुल, पायल साहू, पमित चेलक, संजय साहू, रोहित कुमार, टोमेश्वरी गोस्वामी एवं जनक साहू का सहयोग रहा।शिविर के माध्यम से महासमुंद पुलिस ने रक्तदान को जनसेवा से जोड़ते हुए सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।




