
विकास नंद/ सर्वव्यापी

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी मंडल सरायपाली द्वारा राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुरानी मंडी प्रांगण से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में लहराते तिरंगे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बाइक रैली के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।रैली में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, पूर्व जिला महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल, जिला पंचायत सभापति कुमारी भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी हरीश पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पलता चौहान, मंडल प्रभारी विद्या चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, जनपद सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली में विदित धनानिया, डॉ. प्रकाश पटेल, सीता सतपथी, तेरेश्वरी नायक, प्रमोद सागर, आशीष दास, गजेंद्र ठाकुर, मनोज दास, हेमंत प्रधान, शिवा जायसवाल, युवराज गोस्वामी, राजा बग्गा, किशन जायसवाल, महेंद्र सिंह, रमेश नायक, अख्तर, रोहित साहू, मोहन चौहान, दण्डधर साव, सुरती लाल लकड़ा, देवराज चौहान, मुकेश चौधरी, उद्धव नंद, कमल अग्रवाल, तरुण बारीक, मनोज आदित्य, मुकेश आदित्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मोर्चा से नेहा अग्रवाल, राधा नायक, वर्षा साहू, भगवती सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
रैली का समापन जय स्तम्भ चौक पर हुआ। यहां सरला कोसरिया, विपिन उबोवेजा और संजय शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन भाजपा मंडल सरायपाली के महामंत्री विदित धनानिया, डॉ. प्रकाश पटेल, कार्यक्रम प्रभारी मनोज दास, रोहित साहू और शिवा जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।




