Newsछत्तीसगढ़रायपुर

ट्रेनिंग के बाद पहली बड़ी जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ के पांच युवा IAS बने SDM, सरकार ने जारी किए आदेश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के पांच युवा अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद उनकी पहली महत्वपूर्ण फील्ड पोस्टिंग दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये अधिकारी 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) (SDM) के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फडतर अनिकेत अशोक (IAS-2020)सहायक कलेक्टर, जशपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर नियुक्त।

अरविंद कुमार टी. (IAS-2024)सहायक कलेक्टर, बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा नियुक्त।

अक्षय दोरी (IAS-2024)सहायक कलेक्टर, रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव नियुक्त।

क्षितिज गुरभेले (IAS-2024)सहायक कलेक्टर, कोरबा से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़ नियुक्त।

विपिन दुबे (IAS-2024)सहायक कलेक्टर, बस्तर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा नियुक्त।

राज्य सरकार का मानना है कि मसूरी में प्राप्त प्रशासनिक प्रशिक्षण और फील्ड अनुभव के बाद इन युवा अधिकारियों की पहली स्वतंत्र जिम्मेदारी प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएगी। नई तैनाती के साथ ये अधिकारी राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!