
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
पर्यावरण संरक्षण और गांव को हरित बनाने के संकल्प के साथ विकास सेवा समिति, बोड़सरा द्वारा लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने खैरवार पारा पहुंच मार्ग में 35 औषधीय और छायादार पौधों का रोपण किया।समिति का मुख्य लक्ष्य गांव के सभी प्रमुख पहुंच मार्गों पर व्यवस्थित ढंग से पौधारोपण करना है, ताकि पूरे क्षेत्र को सुंदर और हरा-भरा बनाया जा सके। इस अभियान के तहत समिति द्वारा इस वर्ष अब तक400 पौधे लगाने की लक्ष्य को पूरा करने की ओर हैं।गुरुवार को आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सत्यनारायण साहू, कौशल साहू, प्रशांत साहू, अमित कुमार मनु, लाल दास और रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ श्रमदान किया।गौरतलब है कि विकास सेवा समिति द्वारा विगत कई वर्षों से यह अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में लगाए गए पौधे अब वृक्षों का रूप ले चुके हैं, जिससे गांव की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।



