Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

समाजहित में एकजुट होंगे प्रबुद्धजन, सरायपाली में 2 नवंबर को राष्ट्रीय चिंतन संवाद सम्मेलन।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और समाज में व्याप्त अराजकता के खिलाफ जनजागरण की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ लोक जागरण मंच द्वारा सरायपाली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नागरिकों को एकजुट करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संदेश दिया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम 2 नवंबर 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजे गीता भवन, सरायपाली में होगा। छत्तीसगढ़ लोक जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में क्षेत्र के लोकतंत्र प्रेमी नागरिकों, बुद्धिजीवियों, प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

अभियान का मूल संदेश ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ है। इसके माध्यम से नागरिकों को लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व, संविधान की गरिमा और समाज में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था का नाम नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता, अधिकारों के प्रति सजगता और अपने कर्तव्यों के निर्वहन से मजबूत होता है। ऐसे में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से आह्वान किया गया है कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट हों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी आवाज बुलंद करें। अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों द्वारा क्षेत्र में आमंत्रण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रभारी विधानसभा सरायपाली स्वर्ण सिंह सलूजा ने क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती सामूहिक जागरूकता और नागरिक सहभागिता से ही संभव है। इसलिए आइए, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और समाज में सकारात्मक बदलाव के संकल्प के साथ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!