
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में शनिवार, 31 अक्टूबर को लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के प्रमुख वास्तुकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रात: 08:30 बजे फादर कामिल बुल्के अंतरराष्ट्रीय छात्रावास से सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास तक एकता दौड आयोजित की जा रही है। दौड़ के समापन पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली जाएगी। 09:30 बजे प्रशासनिक भवन में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में उपस्थित रहने की अपील विश्वविद्यालय ने की है।



