तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

राजनांदगांव शहर कंाग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम से जिले के जागरूक कलेक्टर जितेन्द्र यादव जी से यह मांग की है, कि शासन द्वारा सामान्य रूप से एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की छात्रवृति योजना जो शुरू की गई जिससे की वे बच्चे पढ़ लिखकर देश का भविष्य बन सके। लेकिन राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी के संरक्षण में अनेको स्कूलों में दस्तावेजो का बाहना बनाकर छात्रवृति नहीं दी जा रही है। जिसका एक उदाहरण आदित्य कुमार वर्मा, स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय सुकुलदैहान का छात्र है, इस तरह से अनेको छात्रों के द्वारा छात्रवृति नहीं मिलने की शिकायत संबंधित स्कूलों एवं जिला शिक्षा विभाग एवं कलेक्टर आदि से की जा चुकी है, लेकिन छात्रो को न्याय नही मिल पा रहा है, इसलिए कलेक्टर से अनुरोध है कि इस पत्र को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उक्त छात्रवृति के दायरे में आने वाले समस्त छात्रों को छात्रवृति की संपूर्ण राशि दिलाई जाए और जिला शिक्षा विभाग अधिकारी के संरक्षण में नियम विरूद्ध जिन छात्रो की छात्रवृति निकाली जा रही हे उसकी जांच करवायी जाए। जिससे की पूरी सच्चाई सामने आयेगी। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा आम जनता की सुविधा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत की गई है, ताकि आम नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज कराकर उनका समाधान प्राप्त कर सकें। लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर गोलमोल जवाब देकर अपनी जवाबदेही से बचने का प्रयास किया जा रहा है। इसके कारण मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 आम जनता के लिए महज एक औपचारिकता बनकर रह गया है। ऐसा ही एक मामला स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, सुकुलदैहान, राजनांदगांव का सामने आया है। यहां के विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा गोलमोल जवाब देकर बिना उचित निराकरण के ही प्रकरण को बंद कर दिया गया। इसलिए जिले के कलेक्टर छात्रों के हित में नियमानुसार कार्यवाही कर छात्रवृति दिलाने का कष्ट करें और जिला शिक्षा अधिकारी की जो मनमानी हो रही है? उस पर त्वरित कार्यवाही शासन हित और जनहित में करें।



