Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरायपाली के 60 श्रद्धालुओं को राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला ने भगवा ध्वज दिखाकर सोमनाथ-द्वारिका के लिए किया रवाना।

विकास नंद/सर्वव्यापी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सरायपाली विकासखंड के 60 श्रद्धालुओं को गुजरात स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने भगवा ध्वज दिखाकर श्रद्धालुओं के तीर्थयात्रा वाहन को रवाना किया।

इस तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालु गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर, द्वारिकापुरी एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की ओर से सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए गर्म कपड़े भी प्रदान किए गए, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर सरला कोसरिया ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय, सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों एवं श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति कुमारी भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!