विकास नंद/ सर्वव्यापी
जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सोमवार को जिले में औसतन 37.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं 1 जून से 27 जुलाई तक जिले में कुल 3390.1 मिमी संचयी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 2752.4 मिमी की तुलना में 123.1 प्रतिशत है।तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार सरायपाली में सर्वाधिक 62.3 मिमी तथा पिथौरा में 66.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बसना में 48.5 मिमी, कोमाखान में 24.0 मिमी, बागबाहरा में 15.3 मिमी और महासमुंद तहसील में 7.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।1 जून से अब तक की संचयी वर्षा में सरायपाली 775.4 मिमी और पिथौरा 712.8 मिमी के साथ जिले में सबसे आगे हैं। दोनों तहसीलों में वर्षा सामान्य से काफी अधिक दर्ज की गई है। वहीं बसना में 632.8 मिमी, महासमुंद में 459.7 मिमी, बागबाहरा में 423.9 मिमी तथा कोमाखान में 385.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।बारिश के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के उफान के दौरान सावधानी बरतने तथा अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।




