Newsछत्तीसगढ़

लगातार बारिश पर मुख्यमंत्री साय ने प्रशासन को किया अलर्ट, राहत-बचाव दलों को संसाधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश।

विकास नंद/सर्वव्यापी

आगामी दिनों में लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के जिला प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़, जलभराव और अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहें।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निकाय, पंचायत तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरत के अनुसार प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल, भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। जलभराव वाले मार्गों, पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा जोखिम वाले स्थानों पर लोगों की आवाजाही रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य शासन बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को मैदानी अमले को सक्रिय रखने और स्थानीय स्तर से प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

जलभराव और उफनते नदी-नालों से दूर रहने की अपील

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से भी बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों, उफनते नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!