
विकास नंद/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए नवीन पदस्थापना की गई है।तबादला आदेश के अनुसार डॉ. रामेश्वर सिंह कुशवाहा अब महासमुंद जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) होंगे। इससे पहले वे जिला सुकमा में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें सुकमा से स्थानांतरित कर महासमुंद की स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं महासमुंद के वर्तमान प्रभारी CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव का तबादला कर उन्हें उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर पदस्थ किया गया है।
कई जिलों के अधिकारियों का तबादला
स्वास्थ्य विभाग के इस व्यापक फेरबदल में रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।डॉ. रामेश्वर सिंह कुशवाहा की महासमुंद में नई पदस्थापना के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासनिक संचालन में बदलाव होगा। अब जिले में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन, अस्पतालों की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी 25 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का विवरण शामिल है।




