Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

एसपी प्रभात का ऑपरेशन निश्चय: 80.400 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

विकास नंद/सर्वव्यापी

अंतर्राज्यीय सीमा पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 80.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 40 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार थाना कोमाखान क्षेत्र के एनएच-353 स्थित ग्राम टेमरी जांच नाका में वाहन चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला और पुरुष कार में ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने राजमार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया। कुछ देर बाद संदिग्ध कार को रोककर तलाशी एवं पूछताछ की गई।कार चालक ने अपना नाम अभिजीत डिगाल (23), निवासी रायकिया, जिला कंधमाल, ओडिशा बताया, जबकि उसके साथ बैठी महिला ने अपना नाम जयश्री प्रधान (26), निवासी किलाकिया, थाना सारंगढ़, जिला कंधमाल, ओडिशा बताया। जांच के दौरान कार से 80.400 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा कंधमाल, ओडिशा से रायपुर, छत्तीसगढ़ ले जाना बताया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 159/2026, धारा 20(B)(II)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।48.40 लाख रुपए की संपत्ति जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80.400 किलो गांजा जिसकी कीमत 40 लाख 20 हजार रुपए, दो मोबाइल फोन कीमत करीब 20 हजार रुपए तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार क्रमांक DL-2C-AX-0153, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए है, जब्त की है। इस तरह पुलिस ने कुल 48 लाख 40 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ इंड-टू-इंड और वित्तीय जांच पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अंतर्राज्यीय सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर लगातार वाहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!