Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कल महासमुंद में प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल लेंगे समीक्षा बैठक, धान खरीदी और विकास कार्यों पर रहेगी नजर।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल गुरुवार 12 नवंबर को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके प्रवास को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री प्रशासनिक बैठक लेकर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दयालदास बघेल सुबह 9:30 बजे नवा रायपुर निवास से महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:30 बजे महासमुंद रेस्ट हाउस पहुंचने के बाद उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भाजपा कार्यालय के पास स्थित अशोका वाटिका मैरिज पैलेस में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे।दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशासनिक बैठक आयोजित होगी।

इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक के बाद शाम 3:30 बजे प्रभारी मंत्री महासमुंद से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे तथा शाम 4:30 बजे नवा रायपुर निवास पहुंचेंगे।

प्रभारी मंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अब जिले के अधिकारियों की नजर इस प्रशासनिक बैठक पर टिकी है, जिसमें धान खरीदी की तैयारियों, किसानों की समस्याओं, सरकारी योजनाओं की प्रगति और विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!