Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कृषक उन्नति योजना पर मनोज दास ने जताया सरकार का आभार, किसानों को 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए कृषक उन्नति योजना के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पात्र किसानों को सत्यापित धान रकबे के आधार पर 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि मिलेगी।भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास ने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। योजना की खास बात यह है कि निर्धारित सीमा से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी उनके सत्यापित रकबे के अनुसार पूरी सहायता राशि मिलेगी।मनोज दास ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इस योजना से किसानों को खेती की लागत कम करने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!