Newsछत्तीसगढ़

हिंदी विश्‍वविद्यालय के आठ विद्यार्थियों का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में हुआ चयन,हिंदी साहित्‍य विभाग के सात एवं राजनीति विज्ञान विभाग का एक विद्यार्थी बने सहायक प्राध्‍यापक।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के विद्यार्थियों का बिहार राज्‍य विश्‍वविद्यालय सेवा आयोग, पटना के द्वारा ली गयी परीक्षा में संविदा आधार पर हिंदी भाषा के सहायक प्राध्‍यापक के रूप में चयन हुआ है। आठ विद्यार्थियों में से सात विद्यार्थी विश्‍वविद्यालय के साहित्य विद्यापीठ के हिंदी साहित्‍य विभाग के हैं तथा एक विद्यार्थी राजनीति विज्ञान विभाग का है। इनमें से रवीन्द्र कुमार रवि का चयन जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, सारण के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दरियापुर में हुआ है। डॉ. गुँजा आनंद का चयन पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मखदुमपुर, कराय परसुराय, नालंदा में हुआ है। डॉ. पंचदेव प्रसाद का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वर में हुआ है। डॉ. नवनीत कुमार का चयन मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खैरा में हुआ है। डॉ. अविनाश भारती का चयन जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, सारण, बिहार के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मशरख, छपरा में हुआ है। डॉ. अमित कुमार का चयन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर, बिहार के राजकीय डिग्री कॉलेज मेजरगंज, सीतामढ़ी में हुआ है। डॉ. प्रज्ञा शाकल्य का चयन पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, अथमलगोला में हुआ है। राजनीति विज्ञान के विद्यार्थी डॉ. दत्तात्रय निवृत्ती रावण का चयन बी. आर. आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपूर बिहार के राजकीय डिग्री महाविद्यालय गायघाट में हुआ है। एक साथ आठ विद्या‍र्थियों का चयन होना विश्‍वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। विश्‍वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने चयनीत सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की है। चयनीत विद्यार्थियों ने बताया कि विश्‍वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल, शिक्षकों का मार्गदर्शन और पाठ्यक्रमों से इतर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्‍तकालय में उपलब्‍ध पुस्‍तकें आदि के कारण उनका बिहार राज्‍य विश्‍वविद्यालय सेवा आयोग में चयन हुआ है। विद्यार्थियों की मेहनत, अध्‍ययन के लिए विश्‍वविद्यालय द्वारा दी जा रही सुविधा और विद्यार्थियों के व्‍यापक व्‍यक्तित्‍व व सामाजिक विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयास इस सफलता के पीछे एक महत्‍वपूर्ण कारण है। उनका चयन अन्‍य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का विषय है। विभाग के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!