Newsछत्तीसगढ़

पकरिया-अकलतरा-रोगदा-कल्याणपुर इकाई की नई कार्यकारिणी गठित।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

कन्नौजिया तेली समाज की पकरिया-अकलतरा-रोगदा-कल्याणपुर इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने तथा समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।कार्यकारिणी में संरक्षक ओम प्रकाश साहू एवं राजेंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष मुकेश साहू, उपाध्यक्ष राकेश साहू, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू तथा सचिव त्रिभुवन राम साहू को बनाया गया है।वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोवर्धन प्रसाद साहू, कृष्ण कुमार साहू, संतोष कुमार साहू, लव कुमार साहू एवं पुष्पेंद्र कुमार साहू को शामिल किया गया है।नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी सामाजिक एकता, भाईचारे, संगठन की मजबूती तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!