
विकास नंद/सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ ब्लॉक इकाई सरायपाली के अध्यक्ष पद के लिए बीआरसी कार्यालय सरायपाली में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संकुल केंद्र नवागढ़ के संकुल समन्वयक खिरोद सोनी को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।अध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित किए जाने पर संगठन की ओर से केवल खिरोद सोनी का नाम प्रस्तावित हुआ। एकमात्र नाम सामने आने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित संकुल समन्वयकों एवं संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
बैठक में संघ के संरक्षक भोलानाथ नायक एवं रविशंकर आचार्य, सलाहकार किशोर पटेल तथा जिला निर्वाचन सदस्य एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश पटेल उपस्थित रहे।
इसके अलावा विभिन्न संकुल केंद्रों के संकुल समन्वयक पुरुषोत्तम पटेल, लालभूषण पाढ़ी, सुशील चौधरी, बिंदु प्रसाद चौधरी, हेमचंद पटेल, कृष्ण चंद पटेल, गिरधारी पटेल, धरमसिंह पटेल, पाल सिंह बंजारे, छबिलाल पटेल, मुकेश बारीक, कौशल प्रधान, नरेश नायक, ऋषि प्रधान, कामता पटेल, राजेश कुमार पटेल, श्रवण कुमार प्रधान, तुलसीदास वर्गे, जयनारायण पटेल, नवीन मिश्रा, दुष्यंत पटेल, घनश्याम दास, नेमीचंद भोई, विद्याधर साहू, संजीत कुमार पात्र, तेजराम पटेल एवं प्रदीप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष खिरोद सोनी के मनोनयन पर छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ सरायपाली की ओर से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। बैठक का संचालन बाराडोली संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान ने किया।



