छत्तीसगढ़GPMNews

सेवा संकल्प अभियान के तहत अरपा उद्गम स्थल के समीप नदी घाट स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा में अरपा उद्गम स्थल के समीप नदी घाट स्वच्छता अभियान एवं नगरीय जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैंकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर, नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के उपाध्यक्ष शरद गुप्ता लालजी यादव,राकेश चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!