NewsGPMछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा कर दिए सख़्त दिशा निर्देश।

नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने आज अरपा सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को पूरी शुद्धता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि उद्यानिकी एवं अन्य फसलों के रकबे में वृद्धि के साथ धान की फसल के रकबे में अपेक्षित कमी परिलक्षित होनी चाहिए। उन्होंने आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में डिजिटल क्रॉप सर्वे का अनुमोदन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने वन अधिकार पट्टों में पात्र उत्तराधिकारियों के नाम जोड़ने तथा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए वन अधिकार पट्टाधारी शेष 187 किसानों का पंजीयन शीघ्र कराने को कहा। उन्होंने एग्रीस्टेक बकेट्स क्लेम के कार्य में प्रगति लाने, सेवा सेतु पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने तथा स्वामित्व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर विजय दयाराम के.,ने कहा कि आगामी 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान के दौरान प्राप्त राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं को भूमि आवंटन की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा आरबीसी 6-4 के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, ई-कोर्ट न्यायालय में दर्ज प्रकरणों में नियमानुसार सुनवाई एवं निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नक्शा बटांकन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, अविवादित एवं विवादित नामांतरण, अविवादित एवं विवादित बंटवारा सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेक, एसडीएम मरवाही निकिता मरकाम सहित सभी डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!