
नूर मोहम्मद जिला ब्यूरो चीफ,/गौरेला-पेंड्रा- मरवाही (सर्वव्यापी)
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच–छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान के रायपुर आगमन के दौरान संगठन के विस्तार, छात्र एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में संगठन को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान ने संगठन की आगामी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से 24 अगस्त 2026, सोमवार को रायपुर में प्रांतीय बैठक आयोजित करने का आह्वान किया है। बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिला संयोजकों के साथ प्रत्येक जिले की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।बैठक में संगठन विस्तार, छात्र एवं युवा गतिविधियों, जिला स्तरीय कार्ययोजना तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा की जाएगी। संगठन की ओर से सभी जिला संयोजकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
बैठक स्थल:
दुर्गा कैफे, पचपेड़ी नाका, रायपुर समय: दोपहर 12 बजेदिनांक: 24 अगस्त 2026, सोमवारसंगठन ने बैठक को छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ की आगामी दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है।“संगठन मजबूत-युवा सशक्त-राष्ट्र समर्पित”




