
गौरेला पेंड्रा मरवाही / श्रीनिवास सुमेर ,ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी
जिस तरह शासन हर संभव प्रयास कर रही है कि हर गांव को विकास की पहली प्राथमिकता में रखकर ग्राम पंचायत में जो छोटे-छोटे मूलभूत की ज़रूरतें हैं उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर ग्राम पंचायत को भी उस विकास की पटरी पर लाकर खड़ा करने की सपना है जहां पंचायत स्तर में ज़रूरतें कि वह सब कुछ उपलब्ध हो l वैसे भी किसी भी देश की विकास की पहली सीढ़ी ग्राम स्तर से शुरू होता है इसीलिए ग्राम पंचायत को विकास की रीड मानी जाती है l उसी तारतम में आज ग्राम सिवनी के शिव मंदिर एवं सामुदायिक भवन के बगल में 79 में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच रचना कंवर ,उप सरपंच संजय गुप्ता , सचिव राम सिंह एवं पंचगंण प्रभा तिवारी, राजेश गौटिया, रामकली कंवर, भगवानिया सोनवानी, सुभद्रा गुप्ता , त्रिवेणी सोनवानी, पूनिया भरिया, ममता भरिया, कविता ठाकुर, कौसल सुमेर , छंगा केवट , प्यारेलाल रजक , शुरेंद्र सिंह कंवर , शोभनाथ भरिया, सेवा सिंह , चंदलाल श्याम, हेमवती, कुंवरिया एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिक ग्राम पंचायत सिवनी के उपस्थित होकर इस पावन अवसर पर भूमि पूजन की साक्षी बने सभी ने शासन प्रशासन की इस सराहनीय पहल के लिए उन्हें दिल से आभार व्यक्त किया l



