Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

जयरामनगर में विशेष ग्राम सभा, ग्रामीण विकास और समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम जयरामनगर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत की सरपंच संगीता अंचल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों, ग्रामीणों की समस्याओं तथा उनके समाधान के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।विशेष ग्राम सभा में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने गांव की आवश्यकताओं और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं से संबंधित विषय रखे।बैठक में ग्राम के विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा ग्रामीण हित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात सुनी और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।विशेष ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति से ग्राम सभा में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद भी स्थापित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!