Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

हिंदी विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रदर्शनी का कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने किया उद्घाटन।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति : 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्‍य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम, 2026 के तहत अटल बिहारी वाजपेयी भवन स्थित स्‍वामी सहजानंद सरस्‍वती संग्रहालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन मंगलवार 4 अगस्त को कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा द्वारा किया गया। यह प्रदर्शनी 6 अगस्त तक आयोजित रहेगी। इस अवसर पर कुलसचिव कादर नवाज खान, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र गादेवार, वित्त अधिकारी पी. सरदार सिंह, कुलानुशासक डॉ. राकेश मिश्र, जनसंचार विभाग के प्रो. कृपाशंकर चौबे, विधि विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. जनार्दन कुमार तिवारी सहित अध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रदर्शनी में उपलब्ध पांडुलिपियों एवं अन्य दुर्लभ पत्रिकाओं की जानकारी संग्रहालय प्रभारी डॉ. अमित विश्वास ने प्रदान की। ‌इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के संग्रहालय में उपलब्ध 19वीं सदी से अब तक की ऐतिहासिक महत्त्व की पत्रिकाएँ और पांडुलिपियाँ सुरक्षित हैं, इन कृतियों को देखने और पढ़ने का अनुभव साहित्य इतिहास के जीवंत स्पर्श का अहसास कराता है। संग्रहालय में तुलसीदास रचित हनुमान बाहुक, विजय दोहावली, विनयपत्रिका सटीक, षोड्श रामायण, कुंडलिया रामायण सहित हजारों महत्त्वपूर्ण पांडुलिपियाँ संरक्षित की गई हैं। हिंदी की साहित्यिक धरोहर के माध्‍यम से भारतीय ज्ञान परंपरा पर संग्रहालय में उपलब्‍ध सामग्री प्रदर्शनी में लगायी गई है। विश्‍वविद्यालय ने शिक्षकों तथा विद्यार्थियों से प्रदर्शनी को देखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!