Newsछत्तीसगढ़

स्व. बी.के. पांडेय की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, विप्र समाज के प्रति उनके योगदान को किया याद।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष रहे स्व. बी.के. पांडेय की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आशीर्वाद भवन, भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर लखांडी में किया गया। इस दौरान विप्र समाज के प्रति स्व. पांडेय के समर्पण, सेवा कार्यों और सक्रिय सामाजिक भूमिका को याद करते हुए उपस्थितजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. बी.के. पांडेय ने विप्र समाज को संगठित करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट करने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। उनके व्यक्तित्व और सेवाभाव को समाज लंबे समय तक स्मरण करता रहेगा।इस अवसर पर स्व. पांडेय की स्मृति में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया गया। उपस्थित समाजजनों ने पौधे के संरक्षण का संकल्प लेते हुए इसे उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने का प्रतीक बताया।श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय धर्माचार्य दुर्गेश शर्मा, आदित्य त्रिपाठी, अनूप पांडेय, गोपाल तिवारी, मनोहर लाल मिश्र, राजेश पांडेय, दिनेश बाजपेयी, कमलेश मिश्र, करुणाशंकर अवस्थी, डॉ. रश्मि लता मिश्रा, रीतू पांडेय, प्रीति मिश्रा, रायपुर की किरण बाजपेई, शिखा दुबे, कामना तिवारी, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार सुनील दत्त मिश्र, डॉ. विवेक बाजपेयी, अजीत शुक्ल, सुरेश मिश्र, अरुण शुक्ल, रज्जन अग्निहोत्री, श्याम तिवारी (दुर्ग), शाश्वत तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, संतोष दीक्षित, आलोक शुक्ल, रविंद्र मिश्र, श्रवण शुक्ल, सुधीर दीक्षित (भिलाई नगर), रोहित बाजपेई, शिवा मिश्र, अरविंद दीक्षित, राजेश शुक्ल, पवन तिवारी, जगदीश त्रिवेदी, बंकिम मिश्र, राजीव मिश्र, डॉ. राजीव अवस्थी, प्रभात मिश्र, मनोज शुक्ल, राजेंद्र मिश्र, रमेश तिवारी, मनोज दीक्षित, आदित्य मिश्र सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन सचिव सुदेश दुबे साथी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!