
विकास नंद/ सर्वव्यापी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.बी. अस्पताल सरायपाली द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान रूपकुमारी चौधरी ने सेवा संकल्प का संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।जे.बी. अस्पताल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सेवा गतिविधियों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और जनकल्याण की भावना को पहुंचाना है। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




