
विकास नंद/सर्वव्यापी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 136वीं कड़ी में कोरबा के जल संरक्षण मॉडल का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय बताया। फाफाडीह स्थित दया भवन में कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों का उल्लेख राज्य की बढ़ती पहचान का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि कोरबा में ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के लिए किए जा रहे नवाचार पूरे देश के लिए प्रेरणादायी हैं। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, ‘हर घर तिरंगा’, ‘वोकल फॉर लोकल’, मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के उपयोग और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील भी की। साथ ही कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताया।



