विकास नंद/ सर्वव्यापी

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविरों को प्रभावी बनाने के लिए जिला संयोजक स्वर्ण सिंह और मंडल संयोजक मनोज दास लगातार शिविरों में पहुंचकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दोनों संयोजक अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों से सार्थक चर्चा कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
इसी क्रम में सरायपाली विकासखंड के ग्राम बलौदा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में जिला संयोजक स्वर्ण सिंह एवं मंडल संयोजक मनोज दास पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और हितग्राहियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में आवश्यक पहल की।
बलौदा में आयोजित शिविर में 131 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक सामग्रियों का वितरण भी किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक स्वर्ण सिंह और मंडल संयोजक मनोज दास की लगातार शिविरों में मौजूदगी को पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व के प्रति उनकी सक्रियता और निष्ठापूर्वक निर्वहन के रूप में देखा जा रहा है। वे शिविरों में केवल उपस्थिति दर्ज कराने के बजाय अधिकारियों से समन्वय कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दे रहे हैं।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




