Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

अटल परिसर में वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सरायपाली के अटल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके राष्ट्रसेवा में दिए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, पूर्व जिला महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, चंद्र कुमार पटेल, स्वर्ण सिंह सलूजा, भूपेश सलूजा, विद्या चौधरी, सीता सतपथी, पुष्पलता चौहान, विदित धनानिया, डॉ. प्रकाश पटेल, प्रमोद सागर, आशीष दास, मनोज दास, किशन पटेल, आशीष सेन, किशन जायसवाल, शिवा जायसवाल, मनोज अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, वर्षा साहू, हेमंत प्रधान, गंगाराम पटेल, कमल अग्रवाल, युवराज गोस्वामी, राजा बग्गा, गजेंद्र ठाकुर, मुकेश चौधरी, उपेंद्र चौधरी, जय प्रकाश यादव, रणजीत सिंह सलूजा, रविन्द्र पंडा, मनोज आदित्य, अविनाश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!