Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सीएम हेल्पलाइन से मिली ग्रामीणों को राहत, कलेक्टर लंगेह की तत्परता से सुधरी क्षतिग्रस्त पुलिया।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम खेमड़ा में भारी वर्षा के कारण लगभग 20 वर्ष पुरानी सड़क की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया के टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत प्राप्त होते ही मामले को गंभीरता से लिया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा तत्काल स्थल का निरीक्षण कराया गया। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

कलेक्टर लंगेह के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई आशीष कुलदीप एवं संबंधित तकनीकी अमले की निगरानी में पुलिया के संधारण और मरम्मत का कार्य कराया गया। आवश्यक रखरखाव कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क पर आवागमन पुनः सुचारु हो गया है।

ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई और पुलिया की मरम्मत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!