
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी



छत्तीसगढ़ के एकमात्र नियमित बहुरंगी साप्ताहिक समाचार पत्र सर्वव्यापी की खबर एक बार फिर सही साबित हुई है। शिक्षा विभाग में होने वाले महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल को लेकर सर्वव्यापी अखबार और वेबपोर्टल ने अपने बीते अंकों में जिन नियुक्तियों की संभावना जताई थी, उन पर अब राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी मुहर लगा दी है।सर्वव्यापी ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित करते हुए बताया था कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. एम. एल. पटेल को मुंगेली जिले का जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बनाया जा सकता है। वहीं कोरबा जिले के करतला विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय को बिलासपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी पद की जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई गई थी।अब राज्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद दोनों अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। डॉ. एम. एल. पटेल को मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी तथा संदीप पाण्डेय को बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।शिक्षा विभाग में इन दोनों नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिलासपुर जैसे बड़े जिले में जिला शिक्षा अधिकारी का पद प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम होता है। वहीं मुंगेली जिले में भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति को विभाग की अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।सर्वव्यापी द्वारा लगातार प्रशासनिक गतिविधियों, अधिकारियों की पदस्थापना और शासन स्तर पर होने वाले निर्णयों को लेकर तथ्यपरक खबरें प्रकाशित की जाती रही हैं। इसी कड़ी में डीईओ पदों पर होने वाली इन नियुक्तियों की जानकारी भी सर्वव्यापी ने अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाई थी, जिस पर अब आधिकारिक आदेश के बाद सच की मुहर लग गई है।पत्रकारिता के क्षेत्र में विश्वसनीयता और तथ्यपरक खबरों के लिए पहचाने जाने वाले सर्वव्यापी ने एक बार फिर अपनी खबर की प्रमाणिकता साबित की है।


