Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

2047 के विकसित भारत की तस्वीर रंगों और शब्दों में उकेरी, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘2047 का विकसित भारत’ विषय पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, कार्यक्रम अध्यक्ष विपिन उपोवेजा, जनपद पंचायत सरायपाली उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, उद्धव नंद, जनपद पंचायत सरायपाली सभापति उद्धव भोई एवं वार्ड पार्षद सविता जायसवाल ने मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि सरला कोसरिया ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और नवाचार की सोच ही भविष्य के भारत की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम अध्यक्ष विपिन उपोवेजा ने भी अभियान के उद्देश्यों पर अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में झिलमिला, पैकिन, अमरकोट एवं तोरेसिंहा जोन के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित भारत की अपनी कल्पना को रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ सामने रखा।चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम में प्राथमिक स्तर पर चेतना मानिकपुरी, प्राथमिक शाला बिजातीपाली ने प्रथम, वर्षा भोई, प्राथमिक शाला पलसापाली ने द्वितीय तथा अंशु दास, प्राथमिक शाला पैकिन एवं निधि दास, प्राथमिक शाला शास्त्री नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।उच्च प्राथमिक स्तर में मनमोहन भोई, उच्च प्राथमिक शाला भुजिया ने प्रथम, प्रीति मेहेर, तोरेसिंहा एवं कामना साहू, सेजेस सरायपाली ने द्वितीय तथा वर्षा साहू, अमरकोट एवं रीना डड़सेना, केंदुढार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर में नितिन हियाल, शासकीय प्राथमिक शाला शास्त्री नगर ने प्रथम तथा दिव्या विश्वकर्मा, गिरसा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर में हिमेश कैवर्त, उच्च प्राथमिक शाला बोंदा ने प्रथम, सतीश तांडी, रिमजी एवं सुबलया हाथी, कन्या तोरसिंहा ने द्वितीय तथा खुशबू पटेल, पैकिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, विचारों और प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही विकसित भारत के सपने से जुड़ने का अवसर भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!