Newsछत्तीसगढ़

नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ रुपए आबंटित…उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सभी निकायों को राशि आबंटन के आदेश जारी।

विकास नंद/सर्वव्यापी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 158 नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपए आबंटित किए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने सभी संबंधित निकायों को राशि आबंटन के आदेश जारी कर दिए हैं।विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश के 10 नगर निगमों को 45 करोड़ 7 लाख 90 हजार रुपए, 48 नगर पालिकाओं को 18 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए तथा 100 नगर पंचायतों को 11 करोड़ 19 लाख 92 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं।यह राशि अनिवार्य निधि, राजस्व वसूली, चुंगी क्षतिपूर्ति, उत्पाद कर, बार लाइसेंस तथा मुद्रांक मद के अंतर्गत निकायों को प्रदान की गई है।राशि आबंटन से नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी। इसका उपयोग स्थानीय स्तर पर वेतन एवं सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान, मरम्मत एवं संधारण कार्यों तथा अतिवृष्टि जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए किया जा सकेगा। इससे नगरीय क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं के संचालन और स्थानीय विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!