Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सड़क सुरक्षा की ओर अहम पहल: 150 वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का हुआ सम्मान।

विकास नंद/सर्वव्यापी

सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बस स्टैंड महासमुंद में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 150 वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चालकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, ब्लड शुगर और नेत्र परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। विशेषज्ञों ने वाहन चालकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के लिए बेहतर दृष्टि बनाए रखने का महत्व भी बताया।

कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला, उप निरीक्षक रामभजन सिन्हा, प्रधान आरक्षक पवन धनकर, आरक्षक गौरव नारंगे एवं दौलत यादव उपस्थित रहे।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला नोडल अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. अनिल कुमार गोरियार के नेतृत्व में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत चंद्राकर, डॉ. देवेन्द्र साहू, डॉ. सूजाता शुक्ला तथा डॉ. विकास चौहान ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं सहायक नोडल अधिकारी अवधेश कुमार यादव, नेत्र सहायक अधिकारी उमेश कुमार गोतमारे, आशीष कुमार देवांगन, रामेश्वर सिन्हा एवं भुनेश्वरी साहू ने नेत्र परीक्षण की जिम्मेदारी निभाई।

शिविर के समापन अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड क्रमांक 30, क्लब पारा, महासमुंद स्थित स्वर्गीय छोटा लाल कोठारी के निवास पहुंची। उनके नेत्रदान के प्रेरणादायी निर्णय को सम्मान देते हुए उनके पुत्र मुकेश कोठारी को अभिनंदन-पत्र भेंट कर परिवार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!