Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जनदर्शन में कलेक्टर लंगेह ने सुनी 44 आवेदकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश..सड़क, पुल, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सहायता, एग्रीस्टेक पंजीयन सहित विभिन्न मामलों पर हुई सुनवाई।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम मोंगरा की टेश्वरी साहू ने श्रम विभाग के खाते में आ रही समस्या के संबंध में आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने तत्काल जिला श्रम अधिकारी को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

इसी तरह ग्राम मालीडीह के बुधराम खैरवार ने एग्रीस्टेक पंजीयन के लिए, ग्राम सिंघनपुर बसना के लखेन्द्र कश्यप ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं सरायपाली के आवेदकों ने गौरव पथ से फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग-53 तक पहुंच मार्ग में अवैध अतिक्रमण की शिकायत की।

ग्राम खेमड़ा के निवासियों ने गांव के जर्जर पुल की मरम्मत कराने की मांग रखी, जबकि ग्राम मोखापुटका के सरपंच ने गांव की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया। तुरी समाज के लोगों ने अपनी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

ग्राम जगदीशपुर के लोगों ने वार्ड क्रमांक 13 से अटल चौक तक बनाए गए सीसी रोड में अनियमितता की शिकायत की। इस पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने तत्काल जांच के आदेश देते हुए पीएमजीएसवाई को जांच टीम भेजने के निर्देश दिए।इसके अलावा नामांतरण, भूमि अतिक्रमण, पेंशन सहित अन्य मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन भी जनदर्शन में प्राप्त हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!