भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी।
28 अगस्त को बिलासपुर में दो पक्षों में हिंसात्मक घटना के एक पक्ष के मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को पुलिस प्रशासन गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। इस पर मूल निवासी संघ भारत जिला बिलासपुर द्वारा 29 सितंबर 26 को बिलासपुर एसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई थी।
घेराव की चेतावनी से हरकत में आई पुलिस प्रशासन द्वारा आज तीन दिन पहले ही राम सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। लेकिन पुलिस ने जो प्रक्रिया सोहेल खान की गिरफ्तारी में अपनाई थी जुलूस निकालने वाला वो प्रक्रिया राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी में नहीं अपनाई गई जिसका शहर के अमन चैन पसंद लोगो में नाराजगी है।
मूल निवासी संघ भारत जिला बिलासपुर ने बिलासपुर पुलिस की इस पक्षपात पूर्ण कार्यवाही का विरोध किया है तथा इसकी शिकायत आई जी कलेक्टर को 29 सितंबर को प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर करेगी। साथ ही डीजीपी छग से भी रायपुर में करेगी।



