Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

बारिश और त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग का एक्शन: पिथौरा-बागबाहरा के होटल-ढाबों पर औचक जांच, लिए गए पनीर के नमूने।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

बारिश और आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में निगरानी तेज कर दी है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार पिथौरा और बागबाहरा विकासखंड के होटल, ढाबों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता की जांच की गई।

अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कोस्तुभ रेस्टोरेंट, विश्वा फैमिली ढाबा, छत्तीसगढ़ फैमिली ढाबा, तिवारी स्वीट्स, प्रतीक रेस्टोरेंट, पराग स्वीट्स, Gen-2 रेस्टोरेंट और यश फैमिली ढाबा का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यश फैमिली ढाबा में स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर सुधार के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई। वहीं, गुणवत्ता परीक्षण के लिए पनीर का एक प्रवर्तन नमूना भी लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठान संचालकों को बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने एनालॉग पनीर के प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने, पनीर की खरीदी एवं उपयोग से संबंधित दस्तावेजों का उचित संधारण करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की समझाइश दी।

विभाग ने ईट राइट (IEC) गतिविधि के तहत प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी पाम्पलेट और पोस्टर वितरित कर सुरक्षित खाद्य व्यवहार के प्रति जागरूक भी किया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश और त्योहारी सीजन को देखते हुए जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच और आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!