Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

परसकोल की बेटी पिंकी ने हैमर थ्रो में लहराया परचम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

26वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसकोल की छात्रा पिंकी पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए U-19 बालिका वर्ग की हैमर थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। जगदलपुर (बस्तर) में 17 से 20 सितंबर तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पिंकी की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।पिंकी ने हैमर थ्रो जैसी तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता और निरंतर अभ्यास की मांग करने वाली स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस सफलता को विद्यालय परिवार ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।विद्यालय के प्राचार्य के.पी. पटेल ने पिंकी को बधाई देते हुए कहा कि कठिन और तकनीकी खेल में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पिंकी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के व्यायाम शिक्षक कुमार आदित्य विक्रम सिंह ध्रुव ने बताया कि पिंकी पिछले तीन वर्षों से नियमित रूप से खेल मैदान में बने विशेष प्रक्षेप वृत्त में हैमर थ्रो का कठिन अभ्यास कर रही थीं। लगातार अभ्यास, लगन और मेहनत के परिणामस्वरूप उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।पिंकी की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल सहित जिले के व्यायाम शिक्षकों एवं प्राचार्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार की ओर से वरिष्ठ व्याख्याता ए.आर. पटेल, सीएससी जय नारायण पटेल, सुभाष चंद्र बरिहा, इंद्रजीत साव, रोशन पटेल, मनोज पटेल, कुंज बिहारी पटेल, सोहद्रा बरिहा, शिव मिश्रा, मीना बरिहा, मीना प्रधान, प्रशांत साहू तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष नीलाम्बर नायक सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पिंकी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!