
विकास नंद/ सर्वव्यापी
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सरायपाली परिसर में 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ‘सेवा सेतु’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद सरायपाली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार शिविर का उद्देश्य शहरी क्षेत्र के नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
शिविर में नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, राशन कार्ड, उज्ज्वला गैस, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विवाह पंजीयन सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही पार्षदों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने वार्ड के अधिक से अधिक नागरिकों को शिविर की जानकारी देकर उन्हें सहभागिता के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंच सके।




