Newsछत्तीसगढ़

बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे CM साय, राहत-बचाव कार्यों में तेजी के दिए निर्देश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बस्तर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई गांवों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे हालात के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सुकमा पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों का दौरा करने के साथ ही राहत केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ की मौजूदा स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी ली।

राहत केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री साय ने राहत केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी आवश्यकताओं का तत्काल ध्यान रखा जाए।

भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो। राहत केंद्रों में पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सामग्री समय पर पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए।

प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाने को कहा। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सुकमा और बस्तर के प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में बारिश और बाढ़ की स्थिति तथा अब तक किए गए राहत कार्यों की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!