Newsछत्तीसगढ़

*दो दिवसीय अखिल भारतीय ओबीसी संगम 22 एवं 23 अगस्त को भिलाई में, बी.पी. मंडल जयंती पर जुटेंगे देशभर के नेता और चिंतक..ओबीसी के हक, अधिकार, सम्मान और 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर बनेगी आगे की रणनीति।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ ओबीसी संगम के तत्वावधान में 22 एवं 23 अगस्त को भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कुर्मी भवन में दो दिवसीय अखिल भारतीय ओबीसी संगम एवं बी.पी. मंडल जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से ओबीसी नेता, सामाजिक चिंतक, विचारक एवं अन्य प्रतिनिधि शामिल होकर ओबीसी वर्ग के हक, अधिकार, सम्मान और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे।कार्यक्रम आयोजक मंडल के सदस्य एवं ओबीसी संगम छत्तीसगढ़ प्रदेश के संयोजक श्याम मूरत कौशिक ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजमणि पटेल सहित छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के ओबीसी नेता, सामाजिक चिंतक, विचारक तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के शामिल होने की संभावना है।उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ के राजभवन में लंबित ओबीसी वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मंडल आयोग तथा महाजन आयोग की अनुशंसाओं को लागू करने और उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी गंभीर विचार-विमर्श होगा।आयोजन में शामिल प्रतिनिधि ओबीसी समाज की वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा करते हुए भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से ओबीसी वर्ग के अधिकारों और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने की दिशा में एकजुटता के साथ आगे की कार्ययोजना बनाए जाने की बात कही गई है।छत्तीसगढ़ ओबीसी संगम के नेताओं विष्णु बघेल, श्याम मूरत कौशिक, राजेंद्र परगनिहा, गौतम दास साहू, डॉ. रघु साहू, कुमार राज कश्यप, अधिवक्ता लवकुश साहू, पार्वती साहू, रामसागर निषाद, सुनील यादव, सूर्या कश्यप, डॉ. संतोष साहू, मधु सोनी एवं डॉ. दीप्ति धुरंधर ने प्रदेशभर के ओबीसी समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भिलाई पहुंचकर इस दो दिवसीय अखिल भारतीय ओबीसी संगम एवं बी.पी. मंडल जयंती समारोह को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!