
सर्वव्यापी ,धनीलाल, ब्यूरो चीफ

विकसित भारत जी राम जी योजना को लागू हुए अभी साल भर भी नहीं हुए हैं और सोनहत ब्लाक में भ्रस्टाचार चरम पर पहुँच गया है l ताज़ा मामला सोनहत ब्लाक के रामगढ़ के तुर्रीपानी से सामने आया है जहां सामाजिक कार्यकर्त्ता धनीलाल ने जनपद सीईओ मनोज जगत से पुलिया निर्माण कार्य की जाँच कराने की गुहार लगाई है l शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि ग्राम पंचायत रामगढ़ के तूर्रीपानी में पुलिया निर्माण कराया जा रहा है जिसमें सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा बिना छड लगाए पुलिया निर्माण कराया जा रहा है l सीमेंट और रेता का मात्रा बहुत कम है गिट्टी का मात्रा ज्यादा है l पुलिया का एस्टीमेट के आधार पर कार्य नहीं कराया जा रहा है घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है l और पानी से तराई भी नहीं किया जा रहा है और बिना बोर्ड लगाए ही कार्य चालू कर दिया गया है l जनपद कार्यालय से 30 किलोमीटर दूर होने के कारण तकनीकी सहायक और कार्यक्रम अधिकारी कभी भी कार्यस्थल का निरीक्षण नहीं करते और कार्य का फोटो देखकर मूल्यांकन सत्यापन का कार्य करते हैं l और रामगढ़ में नेटवर्क नहीं होने का बहाना करके कभी भी कार्य स्थल पर नहीं जाते हैं l आगे शिकायतकर्ता ने लिखा है कि इसकी जांच करते हुए उचित कार्यवाही करें l जिस पर जनपद पंचायत सोनहत सीईओ मनोज जगत ने कार्यक्रम अधिकारी को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं l



