
विकास नंद/ सर्वव्यापी
जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद में नवीन प्रदूषण जांच केंद्र एवं परिवहन सुविधा केंद्र प्रारंभ करने के लिए प्राप्त आवेदनों के संबंध में सर्व संबंधित नागरिकों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।जिला परिवहन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली विकासखंड के ग्राम नया गांव तोरेसिंहा निवासी रेशम यादव ने नवीन प्रदूषण जांच केंद्र प्रारंभ करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। इसी प्रकार बसना विकासखंड के ग्राम पिरदा निवासी टिकाराम चौधरी तथा महासमुंद विकासखंड के ग्राम झालखम्हरिया निवासी मुकेश भार्गव ने भी नवीन प्रदूषण जांच केंद्र प्रारंभ करने के लिए आवेदन किया है।इन आवेदनों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई दावा या आपत्ति हो, तो वह 10 दिवस के भीतर जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद में कारण सहित लिखित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।फोटो कैप्शन: नवीन प्रदूषण जांच केंद्र एवं परिवहन सुविधा केंद्र के लिए आवेदन करने वाले आवेदनों के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित।



