Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने 20 अगस्त को कोडार डेम में होगी मॉक ड्रिल।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों और बचाव कार्यों की क्षमता को परखने के लिए 20 अगस्त को शहीद वीर नारायण सिंह कोडार डेम में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में यह अभ्यास सुबह 10 बजे से होगा।मॉक ड्रिल का उद्देश्य जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करना, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को परखना तथा आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही अभ्यास के माध्यम से आम नागरिकों को बाढ़ जैसी आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की घबराहट न करें। यह केवल प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए आयोजित अभ्यास है। प्रशासन ने नागरिकों से अभ्यास के दौरान शांति एवं संयम बनाए रखने तथा अफवाहों और भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील की है।प्रशासन ने यह भी कहा है कि नागरिक किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना प्रसारित न करें तथा मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। इस अभ्यास से वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी ढंग से राहत और बचाव कार्य संचालित करने की तैयारियों को और मजबूत किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!