Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

छोटे जिले की प्रशासनिक कमान से बड़ी जिम्मेदारी तक! विनय लंगेह को बड़ा मौका मिलने की चर्चा?

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में कुछ अधिकारी ऐसे होते हैं, जिनकी कार्यशैली, निर्णय लेने का तरीका और आम जनता के बीच उनकी प्रशासनिक सक्रियता उन्हें अलग पहचान दिलाती है। ऐसे ही अधिकारियों में महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का नाम भी चर्चा में लिया जा सकता है। सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में उन्हें किसी बड़े और महत्वपूर्ण जिले की प्रशासनिक कमान संभालने का अवसर मिल सकता है?किसी अधिकारी को बड़े जिले की जिम्मेदारी सौंपना केवल पदोन्नति या स्थानांतरण का विषय नहीं होता, बल्कि यह शासन के भरोसे, प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने की जिम्मेदारी से भी जुड़ा होता है। बड़े जिले में कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रशासन, विकास योजनाओं का क्रियान्वयन, राजनीतिक एवं सामाजिक समन्वय तथा आम नागरिकों की अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाना किसी भी कलेक्टर के लिए बड़ी चुनौती होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!