तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 16 से 18 नवंबर तक प्रदेश के सभी 32 जिला मुख्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेगी। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची निर्धारित कर दी है।जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। वहीं रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा बालोद में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसी तरह कोरिया में रामविचार नेताम, दंतेवाड़ा में केदार कश्यप, गरियाबंद में दयालदास बघेल, मुंगेली में लखन लाल देवांगन, राजनांदगांव में श्याम बिहारी जायसवाल, धमतरी में टंकराम वर्मा, जशपुर में ओपी चौधरी, बलरामपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में गजेन्द्र यादव, सक्ती में गुरु खुशवंत साहेब तथा नारायणपुर में राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।सांसदों को भी विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलौदाबाजार में बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में विजय बघेल, कबीरधाम में संतोष पाण्डेय, सरगुजा में चिंतामणी महाराज, महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में कमलेश जांगड़े, सुकमा में महेश कश्यप, कांकेर में भोजराज नाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा बेमेतरा में लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।वहीं बीजापुर में विक्रम उसेण्डी, कोंडागांव में लता उसेंडी, बस्तर में किरण देव, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में प्रणव कुमार मरपच्ची तथा सूरजपुर में भूलन सिंह मरावी को मुख्य अतिथि बनाया गया है।मुख्य अतिथियों के परामर्श से तय होगा कार्यक्रमसामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और समय निर्धारण संबंधित मुख्य अतिथि के परामर्श से किया जाएगा। इसके साथ ही जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर आदिम जाति विकास विभाग द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी सभी कलेक्टरों को दिए गए हैं।राज्य शासन का यह आयोजन जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक पहचान को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 32 जिलों में एक साथ होने वाले इन आयोजनों के माध्यम से जनजातीय गौरव, परंपरा और विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी है।




