Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

चारभाठा में रुक्मणि नायक के दशकर्म में शामिल हुए उद्धव नंद, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना।

विकास नंद/सर्वव्यापी

सरायपाली के ग्राम चारभाठा में स्वर्गीय रुक्मणि नायक, पूजनीय माता हृदयराम नायक के दशकर्म कार्यक्रम में जनपद सदस्य उद्धव नंद शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर उद्धव नंद ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।दशकर्म कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और दिवंगत रुक्मणि नायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!