Newsछत्तीसगढ़

कल से दो दिवसीय हड़ताल पर नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी, मांगों के समर्थन में अधिकारी-कर्मचारी संघ भी आया साथ।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ अपनी दो प्रमुख मांगों तथा नए श्रम कानून लागू करने की मांग को लेकर 6 और 7 अगस्त को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेगा। आंदोलन को नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी एकता संघ ने भी समर्थन देने की घोषणा की है, जिससे कर्मचारियों के आंदोलन को और मजबूती मिली है।

हड़ताल के पूर्व महासंघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा और आंदोलन में सहयोग की अपील की। इस दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने कहा कि प्लेसमेंट कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और सरकार को उनका शीघ्र समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न्याय मिलने के साथ-साथ उनकी सेवाओं का उचित सम्मान और अधिकार भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

महासंघ का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण के लिए कई बार शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। महासंघ ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!